

जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक ज के नेतृत्व में परसुडीह क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जमशेदपुर उपायुक्त जी को एक मांग पत्र सौंपा गया।
जिसमें मुख्य रूप से ( 1) खासमहल चौक से गोविंदपुर अन्ना चौक तक जर्जर सड़क का शिलान्यास तकरीबन 8 महीने बीत जाने के बाद भी सड़क का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है यह सड़क इतना जर्जर होने से स्थानीय लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है आए दिन दुर्घटना घटती रहती है।(2)शीतला चौक से ब्यांगविल तक सड़क का शिलान्यास तकरीबन 6 महीना बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया ।जिससे राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है (3) त्रिवेणी चौक से लेकर छोलागोड़ा तक सड़क बहुत ही जर्जर हो चुकी है लोगों के आवागमन में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।(4) परसुडीह मकदमपुर फाटक के समीप कलवर्ट निर्माण का टेंडर लगभग 6 महीना बीत जाने के बाद भी ठिकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया है जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक जी ने बताया कि सरकार द्वारा योजना धरातल पर उतरने के लगातार प्रयास कर रहे हैं की जनता को किसी तरह का परेशानी ना हो इसके बावजूद भी ठेकेदार द्वारा मनमानी कार्य किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को परसुडीह क्षेत्र वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 21, 2026





