---Advertisement---

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को दिया गया दायित्व

On: December 23, 2023 2:55 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की बैठक आज रांची प्रेस क्लब में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपादित हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई और पदाधिकारी को मनोनयन-पत्र का वितरण किया गया। संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर रेणुका तिवारी और उमाशंकर सिंह को शामिल किया गया है, महासचिव के पद पर सत्येंद्र प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार बेगवानी मनोनीत किए गए हैं तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पीयूष अग्रवाल, ऋषभ सिन्हा, मनोज कुमार गोयल, प्रशांत कुमार प्रधान, हरीश नागपाल, श्वेता सांवरिया, शाहिद आलम, और संगीता अग्रवाल को सम्मिलित किया गया है।

संगठन ने अपने लॉ एंड ऑर्डर सब-कमिटी की जिम्मेदारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह को सौंपी है और उन्हें इस कमिटी का चेयरमैन और हरीश नागपाल को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है, साथ ही साथ प्रशांत कुमार प्रधान को प्रेस एंड मीडिया सब-कमिटी का चेयरमैन बनाया गया है।
मृदुला जी और सुषमा जी सदस्य के रूप में सम्मिलित हुई।
आज की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है और संगठन विस्तार पर उपस्थित पदाधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई