July 26, 2026

समाजसेवी ने जरूरतमंदों के बीच बांटें कंबल, मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म – रमेश सिंह

Picsart_23-12-23_20-09-59-568.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- जिले में लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए, रांची विधानसभा में सर्जना चौक के समीप दर्जनों जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

भाजपा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रांची जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश सिंह ने कंबल का वितरण किया। इस मौके पर श्री रमेश सिंह ने कहा कि जरुरतमंद लोगों की सेवा करने से खुशियां दोगुनी मिलती है और मैं बचपन से जरुरतमंद लोगों की सेवा करते आ रहा हूं और आगे भी करते रहूंगा।

उन्होंने कहा कि ठंड और बढ़ने वाला है, सभी को ठंड से बचकर रहना है, जरुरतमंद लोगों की पहचान कर और कंबल बांटा जाएगा। इस मौके पर राहुल अवस्थी, सुनील साहू, निर्मल शर्मा, बंटी शर्मा, नमन भारतीय, बिपुल दुबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed