July 26, 2026

प्रधानमंत्री मोदी को ज़ंजीरों में कैद करेंगे, पाकिस्तानी सेना के अफसर का हास्यास्पद VIDEO आया सामने

Picsart_23-12-06_08-34-42-236.jpg

झारखंड वार्ता

Viral Video:- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान में कथित पाकिस्तानी अफसर, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंजीरों में बांधने और फिलीस्तीन को आजाद कराने में अपनी सेना के अहम रोल का दावा कर रहा है। आतंक की फैक्ट्री चलाने के लिए मशहूर पाकिस्तान के इस सेना के अफसर ने बेहद हास्यास्पद बयान दिया है, जिसे सुनकर आप भी हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

यह वही पाकिस्तान है, जिसके पास खाने को रोटी नहीं और पहनने को कपड़े नहीं हैं, लेकिन अभी भी वह गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा। इस वक्त पाकिस्तान अपने ही पाले आतंकवादियों से जूझ रहा है, हाल ही में मियांवली एयरबेस पर आतंकवादियों द्वारा किया गया भीषण हमला, पाकिस्तान को उसकी औकात का सही आंकलन कराता है। मुल्क की ऐसी दयनीय स्थिति के बावजूद पाकिस्तानी सेना द्वारा अवाम को आए-दिन जिहाद का पाठ पढ़ाया जाता है, जिससे की पाकिस्तानी अवाम के बीच सेना की अहमियत बनी रहे।

ख़बर को शेयर करें।