---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा: सिंहपुर के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

On: January 10, 2026 8:22 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी भोला पासवान के 30 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार की शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू पासवान पिछले करीब एक वर्ष से अंबिकापुर में अपनी बहन के घर रहकर टेंपो चलाकर जीविकोपार्जन कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह टेंपो में यात्री बैठा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छोटू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार शाम मृतक का शव उसके पैतृक गांव सिंहपुर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।

बताया जा रहा है कि मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। छोटू अपने परिवार का प्रमुख सहारा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं सहायता देने की मांग की है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास