झारखंड

ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास विफल, पुलिस जांच में जुटी

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- अरगोड़ा इलाके के कटहल मोड़ में अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। लेकिन अपराधी सफल नहीं हो सके। लूट के प्रयास के दौरान असफल होता देख हथियार छोड़ भाग गए। लूटपाट का यह प्रयास गोल्ड प्लाजा नामक ज्वेलरी दुकान में हुई है।

अपराधियों के लूटपाट की कोशिश का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अपराधियों की जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने तलाश जारी कर दी है। घटना दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब की बताई जा रही है।

घटनास्थल का मुआयना कर निकले सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि दुकानदार की दिलेरी से अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि जब दुकानदार और उनके स्टाफ ने हिम्मत जुटा कर विरोध किया तब अपराधी एक पिस्टल और बाइक छोड़ कर भाग गए। उन्होंने कहा कि टीम को एक्टिव कर दिया गया है। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर अपराधियों को दबोचने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान घटना स्थल पर डीएसपी हटिया सहित अरगोड़ा, पुंदाग और पंडरा ओपी प्रभारी मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।