झारखंडपलामू

रूप महल गारमेंट्स ने 800 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच किया नए कपड़े का वितरण; कहा – मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं : हृदयानंद

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा के पावन अवसर पर झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के उपाध्यक्ष सह शहर के थाना गेट के सामने स्थित रूप महल फैंसी गारमेंट्स के संचालक हृदयानंद कमलापुरी ने रविवार छठ महापर्व के दिन अपने प्रतिष्ठान के बाहर लगभग 800 से अधिक छठ व्रतधारियों के बीच नए कपड़े का वितरण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के सभी कर्मियों ने व्रतीयों एवं छोटे छोटे बच्चों को कतारवध कराकर बारी-बारी से एक-एक कर कपड़ा दिया। उनके इस कार्य पर छठ व्रतधारियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालक प्रति मुक्तकंठ से सराहना की।

इस पुनीत कार्य के अवसर पर रूप महल फैंसी गारमेंट्स के संचालक हृदयानंद कमलापुरी ने कहा कि छठ पर्व की आस्था लोक मंगलकारी है। लोक आस्था का महान पर्व छठ हर तपके के लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इनमें छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। यह पर्व हमें भाईचारा और पवित्रता का भी संदेश देता है। यह एक ऐसा महापर्व है, जो सामाजिक विषमताओं को दूर करता है। इसके माध्यम से हम एकता और सद्भाव का माहौल कायम करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों की सहायता और उनके पर्व में सहयोग करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।

हृदयानंद कमलापुरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लगातार हमने गरीब व जरूरतमंद बच्चों में कपड़ों का वितरण किया है जिससे कि वह लोग भी इस महापर्व को बड़े ही धूमधाम से बना सके। कहां की दुनिया में मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, हर समर्थ्यवान को जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। रूप महल गारमेंट्स की ओर से प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर सैकड़ो की जरूरतमंद के बीच कपड़े का वितरण किया जाता है। कपड़ा वितरण के दौरान श्री कमलापुरी ने छठ व्रतियों को नया कपड़ा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। वितरण कार्यक्रम के दौरान सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।