---Advertisement---

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 8 हजार करोड़ जारी, लाभुकों के खाते में आएंगे 5000 रुपये

On: May 15, 2026 7:48 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रांची। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विभिन्न जिलों को आठ हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह के लिए जारी की गई है। विभाग की ओर से जिलों को भेजे गए आवंटन आदेश में पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है।

सरकार द्वारा राशि आवंटित किए जाने के बाद अब लाभुक महिलाओं को जल्द योजना का लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार अप्रैल और मई माह की राशि एक साथ लाभुकों के खातों में भेजी जा सकती है। ऐसे में प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में कुल पांच हजार रुपये हस्तांतरित होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक 15 मई के बाद विभिन्न जिलों में राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि कई जिलों में लाभुकों का सत्यापन कार्य भी जारी है। सत्यापन प्रक्रिया को लेकर कई प्रखंडों और पंचायत भवनों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही आवेदन फॉर्म लेने और नाम जुड़वाने के लिए लाभुकों का आना-जाना लगा हुआ है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर में एहतियात, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया