---Advertisement---

धुरकी थाना परिसर के शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक,थाना प्रभारी ने सपत्नीक भोले बाबा पर किया जलाभिषेक, क्षेत्र में अमन चैन कि मंगलकामना की

On: August 17, 2024 4:19 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

धुरकी (गढ़वा):– भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन का महीना चल रहा है ऐसे में लोग बड़ी ही श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित करते है। सावन महीने के पवित्र मास में धुरकी थाना परिसर में बने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में शनिवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य यजमान थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार व उनकी धर्मपत्नी कंचन कुमारी शामिल थे। इस दौरान विद्वान पंडित के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

पूजा के दौरान महादेव पर बेलपत्र दूध, दही, धतूरा, भांग आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर शिव की विधिवत पूजा अर्चना किया तथा घर परिवार एवं क्षेत्र में अमन चैन की शांति तथा विश्व कल्याण की मंगलकामना की गई। वही वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ दूध से दही से शहद से भस्म से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हुए प्रसाद ग्रहण कर पूजा की समाप्ति की गई। रुद्राभिषेक शुरू होते ही वैदिक मंत्रोच्चारण से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा के दौरान थाना के सभी पुलिस कर्मियों भी शामिल होकर पुण्य के भागीदारी बने।

रुद्राभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया गया था। इसके पश्चात शिव की आरती की गई। पूजा के दौरान हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, जय महाकाल, जय भोलेनाथ आदि के उद्घोष से पूरा थाना परिसर भक्ति में लीन हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

मौके पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि शिव आराधना से बड़ा कोई अध्यात्म का मार्ग नहीं है। मानव जीवन में अध्यात्म का बहुत ही महत्व है। जिस मानव के जीवन में अध्यात्म नहीं है वह मानव रूप में भी पशु के समान है। बताया शिव आराधना के बल पर बड़े-बड़े असाध्य कार्य भी आसानी पूर्वक साध्य होते हैं। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में अमन शांति के लिए भगवान भोले शंकर से आशीष मांगा।

इधर रुद्राभिषेक कार्यक्रम को लेकर थाना परिसर को फूल माला एवं लाइट,बत्ती,झालर से सजाया गया था। वही संध्याकालीन समय में हरि कीर्तन एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए। मौके पर धुरकी थाना के सब इंस्पेक्टर बीकु रजक, एएसआई शैलेंद्र कुमार यादव, पिंकू कुमार, संजय पाठक, ब्रह्मदेव पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now