साहिबगंज: बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान मुस्लिम टोला के पास सोमवार सुबह एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव की शिनाख्त 28 साल की मयबिटी मुर्मू के तौर पर की गयी। वह बीते शुक्रवार से लापता थी। आज यानी सोमवार को उसकी डेड बॉडी मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार मयबिटी मुर्मू तीन बच्चों की मां थी। गुरजे दो साल से वह पति गुरु हेम्ब्रम से अलग अपने मायके में रह रही थी। उसका मायके सोगले गांव में है और उसके पिता का नाम लड़गा मुर्मू है। पति गुरु हेम्ब्रम गुजरे डेढ़ साल से परदेश में रह रहा है। वह परदेश कमाने के मकसद से गया है। वहीं, मयबिटी और गुरू के दो बेटे और एक बेटी बरमसिया गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं।