---Advertisement---

थाना के बगल में दो दुकानों में चोरी, कारण नशीले सामानों की बिक्री और नशाखोरी!

On: October 17, 2023 4:41 PM
---Advertisement---

नशीले पदार्थों का सेवन और बिक्री हैं चोरी का मुख्य कारण : विकास सिंह

जमशेदपुर: मानगो थाना से मात्र सौ मीटर दूरी पर जवाहर नगर रोड नंबर छ के मुहाने में स्तिथ मुकेश मौर्य की गल्ले दुकान एवं उनके बड़े भाई कमलेश मौर्य की इलेक्ट्रॉनिक के दुकान में बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे से ताला तोड़कर अंदर घुसकर हाथ साफ कर लिया । कमलेश मौर्य अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान बंद कर कल अपने पैतृक गांव जौनपुर गए हुए हैं मुकेश मौर्य ने बताया प्रतिदिन की तरह हम दोनों भाई अपनी दुकान रात्रि समय बंद कर अपने घर चले जाते हैं सुबह जब जाकर दुकान खोले तो देखा पीछे का दोनों दरवाजा टूटा हुआ है और सारा समान जहां-तहां बिखरा हुआ है चोर पीछे के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गले में रखा नगद लगभग पांच हजार रु लेकर चले गए । खाने-पीने का सामान जितना बन पड़ा वह भी लेकर चोर भाग गए बगल में बड़े भाई कमलेश कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान का भी पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर प्रवेश करके कितने का और क्या सामान लेकर गए हैं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता भाई के गांव से आने के बाद ही क्या चोरी हुई है उसका पता चल पाएगा। दोनों दुकान की स्थिति देखकर घबराए मुकेश मौर्य ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी मानगो थाना में देते हुए चोरों को पकड़ने की मांग रखी । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा मानगों में नशा का सामान का बिक्री और सेवन चोरी का मुख्य कारण बना हुआ है बड़ा आश्चर्य होता है जब पुलिस नशा का सामान बेचने वाले के यहां छापामारी करती है वहां इक्का-दुक्का लोग जरूर पकड़ में आते हैं लेकिन नशा का सामान नहीं मिलता है नशा का सामान की बरामदगी नहीं होने पर कुछ ही दिन पर निचले अदालत से लोगों को जमानत मिल जाती है जिसके कारण कारोबार दिन दूनी रात चौगुनी फल फूल रहा है पूरा मानगो डेली लाटरी का होलसेल मंडी बना हुआ है नशा के समान का बरामदगी नहीं होना पुलिस के गतिविधि पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है । विकास सिंह ने कहा कि थाना को छोड़कर अगर अलग से टास्क फोर्स जिला प्रशासन के द्वारा बनाया जाएगा तब संभवत नशा के सामान और डेली लाटरी के बिक्री में विराम लगाया जा सकता है ।

बता दें कि इसके पूर्व मानगो शंकोसाई में बंद पड़े घर में गुरुवार की रात लाखों की चोरी हुई थी।

मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 के जय गुरु नगर में बीती रात बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए घर में रखे सारे पीतल के बर्तन के साथ-साथ अलमीरा में रखा हुआ मंगलसूत्र और कान की बाली जिसकी कीमत लगभग एक लाख रु हैं लेकर रफू चक्कर हो गए हैं । मकान मालिक रांची में रहते हैं बंद पड़े घर का देखभाल मकान मालिक की बेटी सुनीता दत्ता करती है । सुनीता दत्ता का बेटा सौरभ आज कॉलेज से लौटते वक्त घर देखने गया तो पाया कि घर दरवाजा तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर घर में रखा अलमीरा तोड़ दिया जिसमें मंगलसूत्र और कान की बाली थी उसे लेकर चले गए सारा सामान तीतर भीतर करने के साथ बॉक्स पलंग में रखा हुआ पीतल के सारे बर्तन भी चोरी कर ले गए हैं।चोरी की सूचना सुनीता दत्ता ने भाजपा नेता विकास सिंह को दिया घटनास्थल में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाने को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पूरा मानगो नशा खुरानी गिरोह के कब्जे में है डेली लाटरी के साथ साथ ब्राउन शुगर का होलसेल मंडी पुरा मानगो बना हुआ है जिससे अपराध बेकाबू हो गया है घनी आबादी के बीच में दरवाजा तोड़कर चोरी करना अपराधियों को बढ़े मनोबल को पदर्शाता है । विकास सिंह ने स्थानीय थानेदार को फोन कर बताया कि मोहल्ले में अनेकों मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं पुलिस अगर मामले की गंभीरता समझेगी तो चोर आसानी से पकड़ में आ जाएंगे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक