---Advertisement---

समर्पण संस्था ने बागबेडा कॉलोनी निवासी दिव्यांग को गर्म वस्त्र सौंपे

On: December 18, 2024 4:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था समर्पण के तत्वाधान बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित दिव्यांग प्रेम तिवारी को ठंड से बचाव हेतु गर्म वस्त्र दिया गया। सर्वप्रथम समर्पण के टीमों ने उनके घर पर जाकर दिव्यांग प्रेम तिवारी को गर्म वस्त्र पहनाते और कंबल देते ही प्रेम तिवारी के चेहरे खिलखिला उठा और वह अपने आप को हंसने से नहीं रोक पाए। इस मौके पर दिव्यांग प्रेम तिवारी के परिजनों ने दिव्यांग प्रेम तिवारी के लिए एक व्हीलचेयर की मांग की जिससे कि वह आना-जाना कर सके। समर्पण टीम के पदाधिकारी ने उनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही एक व्हील चेयर भी दिव्यांग प्रेम तिवारी को मुहैया कराई जाएगी ताकि वह जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर पर बैठकर आना-जाना कर सके।

इस मौके पर समर्पण संस्था के अध्यक्ष विभूति जैना, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मनीषा शर्मा,नंदिता जी,चन्दन, गौतम, सूरज, श्रवण सहित कई लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now