---Advertisement---

संभल हिंसा:मस्जिद सदर जफर अली के खुलासे से, सपा सांसद जियाउर रहमान उर्फ वर्क पर गिरफ्तारी की तलवार

On: April 4, 2025 4:22 PM
---Advertisement---

समाजवादी पार्टी डिफेंस मोड मे, सदर जफर अली की जमानत याचिका ना मंजूर

उत्तर प्रदेश: संभल हिंसा मामले में पुलिस एक्शन काफी तेज गति से चल रही है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि संभल हिंसा मामले में गिरफ्तार संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने पुलिस के समक्ष जो खुलासा किया है उससे समाजवादी पार्टी संभल सांसद जियाउर रहमान उर्फ वर्क पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। वहीं समाजवादी पार्टी डिफेंसिव मोड में आ गई है।

सूत्रों का कहना है कि संभल मस्जिद के सदर जफर अली की जमानत याचिका कोर्ट ने ना मंजूर कर दी है और पुलिसिया पूछताछ में उसने यह खुलासा किया है कि संभल सांसद जियाउर रहमान उर्फ वर्क ने उनसे कहा था कि वे बेंगलुरु में है और आप ही संभालिए सर्वे टीम को मस्जिद का सर्वे करने मत दीजिए भीड़ इकट्ठा कीजिए। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस ने केस डायरी में भी इस बात का उल्लेख किया है साथ ही भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का कहना है कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी सांसद जियावर रहमान उर्फ वर्क और संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली का ऑडियो भी केस डायरी में शामिल किया है। जिसके कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर रहमान उर्फ वर्क पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समाजवादी पार्टी संभल सांसद जियाउर रहमान उर्फ वर्क के गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए डिफेंसिव मोड में आ गई है समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि कानून उसे बचाएगी।

इधर खबर यह भी है कि संभल जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद