---Advertisement---

बालू माफियाओं ने दारोगा को ट्रैक्टर से रौंद डाला, मौत, शिक्षा मंत्री का शर्मनाक बयान

On: November 14, 2023 10:36 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

बिहार:- जमुई में एक दारोगा की बालू माफिया द्वारा हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। जमुई जिले के गाढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोपावेल गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने गाढ़ी थाना की पुलिस टीम को रौंद डाला और आरोपी फरार हो गए। इस घटना में एक दारोगा प्रभात रंजन की मौत हो गई है और होमगार्ड का जवान बुरी तरह घायल हो गया।

गुप्त सूचना के बाद गढ़ी थाना की पुलिस टीम रोपावेल गांव में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर पुलिसकर्मियों को कुचलते हुए फरार हो गया। अपराधियों द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों को टारगेट करने के सवाल पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने शर्मनाक बयान दिया और कहा कि “ये नई घटना नहीं है और पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। क्या ये उत्तर प्रदेश में नहीं होता है, क्या ये मध्य प्रदेश में नहीं होता है। इस तरह की घटनाएं बिहार के अंदर तो होती रही हैं।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार

अजब बिहार के गजब कारनामे! एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप दी कुत्ते की फोटो

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत का विकेट गिरने पर मचाया शोर, दिव्यांग युवक की पीट-पीटकर हत्या

‘हाथ-पैर की उंगलियां काटी, फिर बच्चे को…’, मां ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने बेटे को दी सजा, की हैवानियत की हदें पार