
जमशेदपुर:शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 365 में जयंती में सिख परिवारों से अपील की गई है कि 5 सितंबर को शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के प्रकाश दिवस के उपलक्ष पर सभी सिख संगत अपने अपने घरों में दीए जलाएं और प्रकाश पर्व की खुशियां मनाएं।
यह अपील रंगरेटा महासभा द्वारा नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह टुईला दुगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन एवं नौजवान सभा और स्त्री सभा से मिलकर अपील की गई है कि अपने-अपने गुरुद्वारों में 5 सितंबर को प्रकाश दहाड़े की खुशी में दीपमाला लड्डू वितरण एवं अस्तबाजी की जय एवं अपने अपने एवं बस्तियों की संगत को भी जागृत करें ताकि आम संगत भी प्रकाश दिहाडा मनाई ताकि आने वाली जनरेशन को भी इतिहास की जानकारी हो की शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी का सिख धर्म में कितना महत्वपूर्ण योगदान है जिन्होंने नॉवे गुरू, गुरु तेग बहादुर जी के शीश के बदले अपने पिता का शीश वहां रखकर गुरु तेग बहादुर जी का शीश उठाकर मुगलों को चकमा देकर दिल्ली चांदनी चौक से आनंदपुर साहब ले जाकर गुरु गोविंद सिंह को दिया गुरु गोबिंद सिंह जी ने बाबा जीवन सिंह जी को गले लगाकर रंगरेटे गुरु के बेटे का खिताब दिया।
इस प्रकाश दिवस को सफल बनाने के लिए रंगरेटा महासभा के सभी पदाधिकारी के साथ साथ गुरुद्वारा कमेटिया नौजवान सभा स्त्री सभा रात दिन लगे हुए हैं ।जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह सुखदेव सिंह मिट्ठू साहिब सिंह साबू सुखदेव सिंह माली जसवीर सिंह पादरी जसबीर सिंह गिल प्रताप सिंह गुरदीप सिंह काके रणजीत सिंह फौजी दलबीर सिंह फौजी दलबीर सिंह पदरी दलजीत सिंह एवं अन्य शामिल हैं।




