जमशेदपुरझारखंड

सर्वोदय समिति की बैठक संपन्न, 26 जनवरी को वनभोज आयोजन का फैसला

झारखंड वार्ता न्यूज़

जमशेदपुर:- रविवार को टेल्को स्थित आम बगान में सर्वोदय समिति की बैठक, समिति के अध्यक्ष श्री रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से वार्षिक वनभोज सह आम सभा के विषय में चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से ये तय हुआ कि पुराने स्थान पर ही 26 जनवरी को वनभोज आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के जो विभिन्न क्षेत्र में अपना नाम किए हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह के अलावा अरुण कुमार सिंह, सिंध कुमार, संतोष जायसवाल, मनोज सिंह मयाल, प्रभुनाथ सिंह, जनार्दन पाण्डे, सुरेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, जितेंद्र शर्मा, संजय सिंह, कमलेश यादव, विनोद गिरी, अशोक यति, राकेश तिवारी के अलावा कई लोग मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।