राष्ट्रिय

’15 मार्च से पहले मालदीव छोड़े भारतीय सेना’, चीन के दौरे से लौटते ही मुइज्जू ने दिखाए तेवर

झारखंड वार्ता न्यूज़

India-Maldives Conflict:- मालदीव सरकार ने 15 मार्च तक भारत से अपने सैनिकों को हटाने को कहा है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुइज्जू ने शपथ लेने के बाद भारतीय प्रतिनिधि किरन रिजीजू को जल्द से जल्द सेना हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन अब सैन्यकर्मियों को हटाने की समय सीमा तय कर दी है। पांच दिन की चीन की यात्रा के दौरान मुइज्जू की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी हुई थी। दौरे से वापस लौटते ही मुइज्जू ने भारत को मालदीव से अपनी सेना हटाने की डेडलाइन तय कर दी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मालदीव में 88 भारतीय सैन‍िक मौजूद हैं। शन‍िवार (13 जनवरी) को भी मुइज्‍जू ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान भारत का नाम ल‍िए बिना परोक्ष रूप से कहा था कि ‘हम छोटे हो सकते हैं लेकिन इससे उनको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है।’ हालांकि, भारत सरकार की तरफ से इस मामले पर और मीड‍िया र‍िपोर्ट्स को लेकर क‍िसी तरह की कोई त्‍वर‍ित ट‍िप्‍पणी नहीं की गई है। मालदीव के इस बयान के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। यह भी साफ नजर आ रहा है की मालदीव, चीन के हाथों की कठपुतली बनने की ओर अग्रसर है। चुनाव से पहले भी कहा जा रहा था कि मालदीव में मुइज्जू की सत्ता आई तो वहां चीन का प्रभाव बढ़ेगा।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।