---Advertisement---

टाटा स्टील व मनीफिट रजक समाज महिला समिति के तत्वाधान में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मना

On: July 31, 2023 9:16 AM
---Advertisement---

विशिष्ट अतिथि रानी गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का किया धन्यवाद

जमशेदपुर:बारीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में मनीफिट रजक समाज महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।इस बार महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा जोर दिया गया।इसके अलावा विभिन्न तरह के गेम और सावन क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर किशोर ओझा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा रानी गुप्ता मौजूद थीं।

इस प्रतियोगिता में राखी देवी सावन क्वीन बनी है और दूसरा गेम में रानी देवी विजेता हुई है। इस दौरान कई खेल और नृत्य का प्रोग्राम हुआ।सारी महिलाओं ने सभी प्रोग्राम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह पूरा कार्यक्रम महिला समिति की अध्यक्षा अनुराधा चौधरी उनकी देखरेख में टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वाधान में मनाया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा देवी, पूनम देवी, रानी देवी, मीना देवी, राखी देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेखा देवी समेत कई महिलाओं और केंद्रीय रजक समाज के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

मौके पर मौजूद सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति की अध्यक्षा रानी गुप्ता ने रानीकुदर और भालुबासा, मनीफिट के महिला समिति की सभी महिलाओं का धन्यवाद किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि