रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025 के दौरान वर्चुअल लैब्स के उपयोग में झारखंड में पहला स्थान हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को आईआईटी दिल्ली द्वारा संचालित वर्चुअल लैब्स पहल के अंतर्गत प्रदान किया गया है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों और शिक्षण व्यवस्था की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल लैब्स को पाठ्यक्रम में प्रभावी रूप से शामिल किया। इसके परिणामस्वरूप छात्रों को उच्च गुणवत्ता का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अनुभव प्राप्त हुआ, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
आईआईटी दिल्ली द्वारा विकसित वर्चुअल लैब्स पहल देशभर में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने का एक प्रतिष्ठित मंच है। झारखंड में आईआईएम रांची, आईआईटी-आईएसएम धनबाद, बीआईटी मेसरा और एनआईटी जमशेदपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की मौजूदगी के बीच सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।
आईआईटी दिल्ली की वर्चुअल लैब्स रैंकिंग में सरला बिरला विश्वविद्यालय नंबर वन
तकनीकी शिक्षा में एसबीयू की बड़ी उपलब्धि, झारखंड में प्रथम स्थान
वर्चुअल लैब्स उपयोग में सरला बिरला विश्वविद्यालय बना झारखंड का टॉपर











