गिरीडीह

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच की मौत, दो गंभीर

ख़बर को शेयर करें

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना और भरकट्टा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में मौके वारदात पर पांच लोगों के मौत की खबर है।

इस घटना के बाद कोहराम मच गया है। चीख पुकार मची हुई थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल है जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य में जुट गई।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह के अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बारात से लौटते समय या हादसा हुआ है।भरकट्टा ओपी के लुकैया गांव में स्कॉर्पियो ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।