---Advertisement---

अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीओ पारुल की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में बालू और वाहन जब्त

On: September 11, 2024 3:33 PM
---Advertisement---

बालू माफियाओं में हड़कंप, दो नदी में कूदे

जमशेदपुर : लगातार अवैध बालू खनन की मिल रही सूचनाओं को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ पारुल सिंह ने बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस छापामारी में बारीडीह बस्ती नदी घाट में छापामारी कर बालू उठाव के लिए खड़े आठ वाहनों और बालू उठाव में लगे ट्यूब और बांस बल्ली जप्त किए गए हैं।

की इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहां उन्होंने कई वाहनों को जप्त किया,वहीं एक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर एसडीओ ने जानकारी दी की उन्हें काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि नदी किनारे से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। इसे लेकर उन्होंने वहां छापामारी की तो पाया कि नदी के बीच से बड़े-बड़े ट्यूब और बांस की पट्टी के माध्यम से बालू का उठाव किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वहां भालू उठाओ के लिए खड़े आठ 407 ट्रक सहित काफी संख्या में ट्यूब जप्त किया गया।वहीं

बताया जाता है कि छापामारी के दौरान आसपास स्टॉक किए गए 4000 सीएफटी बालू और गिट्टी भी बरामद की उन्होंने बताया कि छापामारी स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया वहीं दो लोग नदी में कूद कर भाग गए। जिनकी तलाश में छापामारी चल रही है।

उन्होंने कहा है कि बालू की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now