झारखंड वार्ता संवाददाता
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। नगर निकाय चुनाव में श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 से रंजन कुमार उर्फ छोटू ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 239 मत प्राप्त हुए।
रंजन कुमार लगातार दूसरी बार वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही वार्ड में जश्न का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद रंजन कुमार ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
वार्ड संख्या 3 में इस बार मुकाबला रोचक रहा, लेकिन अंततः मतदाताओं ने रंजन कुमार पर भरोसा जताया।













