झारखंडराष्ट्रिय

आगामी आदिवासी महोत्सव को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही मुस्तैद, देर रात तक सड़कों पर दिखे डीआईजी और एसएसपी।

ख़बर को शेयर करें

राँची :- राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राँची पुलिस सख्त है। राँची पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता परखने के लिए देर रात डीआईजी अनूप बिरथरे और एसएसपी किशोर कौशल राजधानी के सड़को पर दिखे।शहर के कई थाना क्षेत्रों में गए और रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को निर्देश दिए।

बता दें राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बीते शुक्रवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी अजय कुमार सिंह पर नाराजगी जतायी थी।उन्होंने स्पष्ट कहा था कि खुली छूट देने के बाद भी राज्य में अपराध पर नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है? पुलिस अपनी कार्यशैली सुधारे।उन्होंने क्राइम कंट्रोल के लिए 15 दिनों की मोहलत दी है।सीएम के साथ समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी रेस हो गए हैं।उनके निर्देश पर सभी जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सभी जिले की पुलिस रेस हो गई है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।