---Advertisement---

सिमडेगा: कांवडियों के लिए लगाया गया सेवा शिविर, चाय-पानी के साथ नाश्ते की व्यवस्था

On: August 6, 2024 7:33 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: कांवरिया सेवा संघ सिमडेगा द्वारा उड़ीसा के त्रिवेणी संगम वेदव्यास से सरना मंदिर सिमडेगा तक कावड़ यात्रा निकाली गई। बीते 25 वर्षों से लगातार कांवरिये पवित्र संगम तट से जल उठाकर सिमडेगा सरना महादेव को जलार्पण करते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए सैंकड़ों युवा आगे बढ़कर अपना सहयोग देते हैं।

जिसमें शीतल छाया सेवा संघ के युवाओं द्वारा सिहरजोर बाजार के समीप रविवार को नाश्ता, चाय-पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। दर्जनों की संख्या में संघ के युवाओं ने कांवरियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर उन्हें सुविधा मुहैया कराया। साथ ही रास्ते में भी तन-मन-धन से कांवरियों की सेवा में लगे रहे। जिससे बाबा भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now