---Advertisement---

शिल्पा राव को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का सम्मान जमशेदपुर व झारखंड के लिए गर्व का क्षण: सुधीर कुमार पप्पू

On: September 26, 2025 11:28 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: 71 वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड से सम्मानित होने वाले शहर की शिल्पा राव से मिले अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू इस मौके पर उन्होंने कहा कि

‘मुझे शिल्पा जी से मिलकर और उन्हें बधाई देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी विनम्रता, सादगी और संगीत के प्रति समर्पण देखकर मन गदगद हो उठा। इतने ऊँचे मुकाम पर पहुँचने के बावजूद उनका अपने शहर और जड़ों से जुड़ाव प्रेरणा देने वाला है।

शिल्पा जी ने साबित किया है कि सच्चा परिश्रम, लगन और जुनून इंसान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों सम्मानित होना न सिर्फ़ उनका व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे जमशेदपुर और देश का मान बढ़ाने वाली उपलब्धि है।

मेरी ओर से शिल्पा जी को हार्दिक शुभकामनाएँ और आशीर्वाद
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके सुर यूँ ही हर दिल को छूते रहें और वे लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल करें।

गर्व है कि शिल्पा राव हमारी सिटी की पहचान हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर