---Advertisement---

जन्मदिन बना आखिरी दिन: अपने बर्थडे में चिकन फ्राइड राइस खाने से 6 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मातम

On: September 26, 2025 11:22 AM
---Advertisement---

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची ने चिकन फ्राइड राइस खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और फिर उसकी जान चली गई।

मृतक बच्ची की पहचान संजना श्री के रूप में हुई है, जो पहली कक्षा की छात्रा थी। संजना मूल रूप से इरोड जिले के महेंद्रन की बेटी थी। महेंद्रन बीते कुछ समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं और चेन्नई के अरुंबक्कम स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इसी कारण पूरा परिवार चेन्नई के वडापलानी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

जन्मदिन पर आई थी चेन्नई

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले संजना का जन्मदिन था। इस मौके पर वह इरोड से चेन्नई अपने माता-पिता से मिलने आई थी। परिवार ने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए समुद्र तट पर जाने का फैसला किया। वहां सभी ने मछली और चिकन फ्राइड राइस खाया।

अगले दिन बिगड़ी तबीयत

खाना खाने के अगले ही दिन संजना को तेज बुखार हो गया। परिजनों ने सामान्य दवा दी, लेकिन बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे स्थिति और गंभीर हो गई। जब माता-पिता उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बच्ची के मुंह और नाक से अचानक खून बहने लगा।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों पर इस हादसे के बाद गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद वडापलानी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बच्ची की मौत भोजन विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) से हुई है या किसी अन्य कारण से।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श