---Advertisement---

राजभवन के समक्ष कांग्रेस का प्रदर्शन : शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा- आदिवासी समाज अपना धर्म तय करने के लिए स्वतंत्र

On: May 27, 2025 1:05 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड कांग्रेस के नेतृत्व में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार और RSS पर तीखा हमला बोला। शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में कहा, “आदिवासी समाज सबसे अनोखा समाज है। हमारे समाज में बराबरी, सामूहिकता, एकता और भाईचारा सर्वोपरि है – यही मूल्य संविधान में भी निहित हैं।” उन्होंने मरांग गोमके के हवाले से कहा कि आदिवासी समाज सदियों से सामूहिकता में ही जीता आया है।

मंत्री ने कहा, “जिस संविधान से देश का संचालन होता है, RSS उसे नहीं मानती और उसे भारतीय भी नहीं मानती। ये लोग महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहते और उनकी तुलना वस्तुओं से करते हैं।”

शिल्पी नेहा तिर्की ने दो टूक कहा, “आदिवासी समाज की विचारधारा मनुस्मृति से नहीं मिलती। हमारे समाज में जाति प्रथा का कोई स्थान नहीं रहा है, और BJP के लोग अपनी मनुवादी सोच थोपना चाहते हैं। लेकिन हम तय करेंगे कि हमारा धर्म क्या होगा। संविधान के अनुच्छेद 25 में यह मौलिक अधिकार स्पष्ट रूप से दिया गया है – आदिवासी समाज को अपने धर्म को मानने और अपनाने की स्वतंत्रता है।”

मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड को सातवें कॉलम में शामिल करना होगा। “यह लड़ाई अपने अंजाम तक जरूर पहुंचेगी,” उन्होंने जोर देकर कहा।

शिल्पी नेहा तिर्की ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, “राहुल गांधी से भी उनकी जाति पूछी गई थी, लेकिन हम समानता और सामूहिकता की बात करते हैं। आदिवासी समाज बराबरी में विश्वास रखता है और इसे कोई नहीं बदल सकता।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला