---Advertisement---

यूपी:लखनऊ जेलर हत्याकांड में अभियुक्त मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की गोली मारकर हत्या

On: February 13, 2026 2:52 PM
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश: लखनऊ जेलर हत्याकांड में शामिल मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसे बाराबंकी के असैनी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई हैं. मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण और फिरौती शामिल थे. उन्हें 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और तब से वे जेल में थे. 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनकी मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now