राष्ट्रिय

राहुल गांधी को फिर एक बार झटका, मोदी सरनेम वाले मामले में सजा बरकरार,4 अगस्त को होगी सुनवाई

ख़बर को शेयर करें

एजेंसी: सभी मोदी सरनेम वाले चोर होते हैं बयान देने के मामले में राहुल गांधी को फिर से एक बार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के द्वारा दी गई सजा पर रोक नहीं लगाई है। राहुल गांधी की याचिका पर अब अगले 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी से 10 दिन के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। जवाब मिलने के बाद फिर से एक बार 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा।

बता दें कि राहुल गांधी के संसद की सदस्यता फिलहाल तक रद्द हो गई है। हाईकोर्ट ने उनकी सजा बरकरार रखी है। जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कराई है। जिस पर सुनवाई चल रही है।

अब राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाएगी या राहुल गांधी को राहत मिलेगी। इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करने वाला है। 4 अगस्त की सुनवाई में तय किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी से इस मामले में सभी कागजात सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने को कहा है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।