---Advertisement---

रांची: पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार

On: July 22, 2024 3:14 PM
---Advertisement---

रांची: 7 जुलाई को विधानसभा थाना अन्तर्गत धुर्वा बस स्टैंड के पास पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मार कर घायल करने वाले कांड का राँची पुलिस द्वारा उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। शूटर राहुल जायसवाल उर्फ पुतुल को यूपी के गाजीपुर से राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त हथियार पूर्व में ही बरामद कर लिया गया है। वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया, जब वह धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे हुए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें