---Advertisement---

टाटानगर:रिडेवलपमेंट अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दुकानदार रेलवे मेंस यूनियन के जनरल सेक्रेटरी से मिले

On: January 29, 2026 4:04 PM
---Advertisement---

जनरल सेक्रेटरी गौतम मुखर्जी बोले पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, यूनियन दुकानदारों के साथ खड़ी

जमशेदपुर.टाटानगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य के तहत स्टेशन के टीओपी गेट से लेकर किताडीह की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान के विभिन्न चरणों में अब तक कई दुकानों को तोड़ा जा चुका है. शुरुआती चरण में ही 16 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया,जिससे वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने बुधवार को कोलकाता स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे साउथ कॉलोनी में साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय पहुंचकर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गौतम मुखर्जी से मुलाकात की.इस दौरान जमशेदपुर साउथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के ब्रांच सेक्रेटरी संजय सिंह तथा असिस्टेंट सेक्रेटरी एम.पी. गुप्ता भी मौजूद रहे.दुकानदार दीपक अधिकारी ने यूनियन के जनरल सेक्रेटरी के समक्ष दुकानदारों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए एक मांग पत्र सौंपा.दुकानदारों ने कहा कि वे पिछले 50 से 60 वर्षों से यहां व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं.लेकिन अचानक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है.इस पर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गौतम मुखर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूनियन हर हाल में दुकानदारों के साथ खड़ी है.

उन्होंने कहा कि “पहले पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, उसके बाद ही दुकानों को हटाया जाए.इतने वर्षों से दुकान चलाने वाले लोग आखिर कहां जाएंगे और उनके परिवारों का क्या होगा, यह प्रशासन को सोचना चाहिए.उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात कर दुकानदारों के हक और अधिकारों को लेकर ठोस बातचीत की जाएगी। यूनियन की ओर से इस आधार पर मांग रखी जाएगी कि कुल 37 दुकानों का उचित पुनर्वास कैसे किया जाए।

.इस अवसर पर रितेश घोषाल,योगेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य प्रभावित दुकानदार भी उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम

सीएम हेमंत अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, पाहन चुनाव में हिस्सा लिया, जन समस्याएं सुनी समाधान का भरोसा दिया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला