परसुडीह शिव मंदिर में शॉर्ट सर्किट,लगी आग,मची भगदड़
Satish Sinha
August 29, 2026 (Last updated: August 29, 2026)
जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र त्रिवेणी टावर चौक के पास स्थित शिव मंदिर में बीती रात उस वक्त अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। जब रात्रि तकरीबन 9:15 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने लगी और अचानक मंदिर परिसर में आग लग गई।
इस दौरान मंदिर परिसर में बारिश से बचने के लिए छिपे लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में बिजली विभाग को फोन पर सूचित किया गया उसके बाद बिजली विभाग ने सप्लाई बंद की।
जिसके कारण रात में परसुडीह थाना क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। तड़के बिजली बहाल होने की खबर है।
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।