---Advertisement---

बलियारी में 4 से 9 अप्रैल तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

On: February 2, 2026 8:44 PM
---Advertisement---

मझिआंव: श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति बलियारी की एक महत्वपूर्ण बैठक रंका मोड़, गढ़वा स्थित पेट्रोल पंप परिसर में संपन्न हुई। बैठक में यज्ञाचार्य तपोमूर्ति संत श्री सुंदर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज की सहमति से एक माह के प्रवचन एवं महायज्ञ की तिथि निर्धारित की गई।


निर्णय के अनुसार ग्राम बलियारी ठाकुरबाड़ी स्थित यज्ञ स्थल पर संत श्री सुंदर राज (यतिराज) स्वामी जी महाराज द्वारा 3 मार्च 2026 से एक माह तक प्रतिदिन प्रवचन किया जाएगा।


4 अप्रैल 2026 को विशाल जलयात्रा निकाली जाएगी, जबकि 5 अप्रैल 2026 से अग्नि प्रवेश के साथ पांच दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ प्रारंभ होकर 9 अप्रैल 2026 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।


महायज्ञ एवं प्रवचन की तैयारियों को लेकर समिति द्वारा निम्नलिखित निर्णय लिए गए


• 3 मार्च 2026 से पूर्व स्वामी जी के प्रवास हेतु कुटिया निर्माण, आवासन, भोजन, पेयजल, शौचालय एवं स्नानागार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।


• स्वामी जी के बलियारी आगमन के पश्चात प्रतिदिन प्रवचन होगा। साथ ही उनके मार्गदर्शन में यज्ञशाला, भंडारा एवं प्रवचन स्थल का चयन कर नक्शा तैयार किया जाएगा, जिसके अनुरूप सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएंगे।


• ग्राम बलियारी एवं आसपास के गांवों के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय प्रमुख लोगों को आमंत्रित कर बैठक कराई जाएगी तथा महायज्ञ में सहयोग का आग्रह किया जाएगा।


• श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु चंदा संग्रहण कार्य को गति देने पर सर्वसम्मति से बल दिया गया। बताया गया कि चंदा पैड की छपाई हो चुकी है तथा पंपलेट बुधवार तक उपलब्ध हो जाएगा।


8 फरवरी 2026 (रविवार) को दिन के 12 बजे चंदा पैड एवं पंपलेट के साथ सभी सदस्य बलियारी ठाकुरबाड़ी में उपस्थित होकर बैठक करेंगे। इसके पश्चात ठाकुर जी की आज्ञा से उसी दिन से चंदा संग्रहण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अगली बैठक अगले रविवार तक के लिए स्थगित की गई।


बैठक की अध्यक्षता आनंद प्रकाश (अनु) दुबे ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार दुबे द्वारा किया गया। बैठक में छोटन दुबे, सुशील (डॉक्टर) दुबे, रामप्रवेश दुबे, बबन दुबे, धर्मेंद्र दुबे, शशिकांत (डबलू), अरविंद (बबलू), शशिकांत (सोनू) द्विवेदी, संतोष दुबे, राजेश (गुड्डू) दुबे, गोपाल यादव, कौशल कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी; बोले- झारखंड के साथ अन्याय हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे

सेरेंगसिया शहीद स्मारक पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रांची: डीसी ने की कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड कैबिनेट की बैठक 5 फरवरी को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

धनबाद: व्यवसायी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने शव को छूने से किया इनकार

झारखंड में रेल विकास के लिए 7536 करोड़ रूपए का आवंटन, 2 नई अमृत भारत ट्रेनों को भी मंजूरी