---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने अवैध बालू लदा टर्बो पकड़ा

On: April 26, 2025 2:20 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- झारखंड सरकार के आदेश का सख्ती से पालन करते हुए सिल्ली पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान करियाडीह से मुरहू तुन्कु होते हुए जंगल के रास्ते जरवाडीह के पास अवैध बालू लदा टर्बो को पकड़ा और थाने ले आई तत्पश्चात खनन विभाग को सूचित करते हुए आगे की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रूप से बालू उत्खनन एवं अवैध परिवहन करते पकड़े जाने पर माफियाओं और गाड़ी मालिक के ऊपर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बताते चले कि सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा तीन बालू घाट चोकेसोरेग,श्यामनगर और सुंडील संचालित किया गया है और तीनों घाटों से बालू चालान सहित निर्गत किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली एवं अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने संयुक्त रूप से तीनों घाटों का निरीक्षण किया तथा घाट के आसपास के ग्रामीणों से आग्रह किया कि सभी तीनों घाट सरकार के द्वारा विधिवत रूप से आवंटित है और चालान सहित परिवहन में सहयोग करें ताकि जिले में बालू की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। अवैध रूप से बालू के कारोबार में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई क्योंकि अवैध बालू के परिवहन से सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचता है। इसके मद्देनजर दिन प्रतिदिन जिला खनन टास्क फोर्स, स्थानीय थाना तथा अंचल कार्यालय अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स