---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने तलहा इन्टरप्राइजेज में की छापामारी, सबकुछ सामान्य पाया

On: June 3, 2024 1:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली पुलिस ने थाना क्षेत्र के गेडेबीर स्थित तलहा इन्टरप्राइजेज में शनिवार को छापेमारी की। पुलिस ने फर्म के कार्यालय एवं अन्य जगहों पर तलाशी ली। कार्यालय बंद था सुरक्षा गार्ड से पूछताछ किया। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फर्म में अवैध तरीके से कच्चे कोयला को जमा करके इलाके के कई जगहों पर भेजने का काम चलता है। लेकिन रविवार को फर्म के कागजात का सत्यापन किया गया तो सब कुछ सामान्य पाया गया। पुलिस ने संचालकों को चेतावनी भी दी कि अवैध तरीके से काम किए जाने की कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कारवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now