Dinesh Banerjee
September 27, 2025 (Last updated: September 27, 2025) 1 minute read
सिल्ली : दुर्गा पूजा को लेकर सिल्ली पुलिस ने काली मंदिर चौक से लेकर मुख्य मार्ग होते हुए ग्राम विकास विद्यालय तक सुरक्षा की दृष्टि से पैदल मार्च किया। इस दौरान सड़क से सटे हुए दुकान लगाने वाले दुकानदारों से अतिक्रमण हटवाया गया। कई दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसी गलती ना करें। कई लोग मोटरसाइकिल,ऑटो आदि को यहां वहां खड़े कर दिए थे उन्हें भी फटकार लगाया गया।मौके पर अंचल अधिकारी अरुणिमा एक्का एवं सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर दलबल के साथ मौजूद रहे।
मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।