असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत, अब तक मरने वालों की संख्या 66, राहत और बचाव कार्य जारी – असम बाढ़
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पिछले 24 घंटों में बाढ़ जनित घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है. बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने शनिवार को असम के सीएम से बात की और उन्हें केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. असम के दस जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान शिवसागर में लोगों को हुआ है. जहां करीब 2.9 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिवसागर का दौरा किया. प्रभावित लोगों से बात की और उन्हें राहत का आश्वासन दिया. असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य भर में 34,970.8 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान हुआ है। बाढ़ से नदी के तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दिखाउ और धनसिरी नदियाँ शिवसागर और नुमालीगढ़ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।