---Advertisement---

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

On: May 27, 2026 8:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: यज्ञाधीश संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का आज छठा दिवस संपन्न हुआ।

छठे दिवस के मुख्य आयोजन:
*कथावाचक:* काशी से पधारे परम पूज्य श्री शिवेश त्रिपाठी जी के मुखारविंद से कथा वाचन हुआ।
*प्रसंग:* आज “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर विस्तृत प्रवचन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए।
*आचार्य:* काशी से पधारे आचार्य मनु पाठक जी के सान्निध्य में यज्ञ संपन्न हो रहा है।

कथा वाचन के पश्चात भव्य आरती तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह 9 दिवसीय महायज्ञ प्रतिदिन सायं चल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, *राज किशोर प्रसाद*, चंद्रशेखर ओझा, संतोष सिंह, राजू नाथ, रजनीश सिंह, सुरेश जी, पुरुषोत्तम राव, सत्येंद्र सिंह, रवि राज दुबे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग