---Advertisement---

जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का रोमांच, 10 हजार फीट की ऊंचाई से लगा सकेंगे छलांग

On: February 16, 2025 5:36 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड पर्यटन विभाग की पहल पर पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह फेस्टिवल 16 फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक सोनारी एयरपोर्ट पर चलेगा, इसका विधिवत उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदित्य कुमार ने किया। बता दें कि राज्य मे यह पहला अवसर है जहां स्काई डाइविंग का आयोजन हो रहा है।

अगर आप हवाई जहाज से कूदने के शौकीन हैं तो यह अवसर आपके लिए है, जमशेदपुर में पहली बार हो रहे इस फेस्टिवल में आप भी भाग ले सकते हैं। यहां आपको स्काई ड्राइविंग का मजा, रोमांच से भर देने वाली यह अनोखी एक्टिविटी आपको 10000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाने का अवसर मिलेगा। झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है। विदेश में एवं अन्य राज्यों में अपने इसे देखा होगा। मगर अब आप जमशेदपुर में इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

स्काई डाइविंग फेस्टिवल के उद्घाटन के उपरांत पर्यटन मंत्री सुदित्य कुमार ने कहा की झारखंड सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है और यह उसी में से एक है, आगामी दिनों मे किरिबुरु स्थित सेल माइंस मे भी माइंस पर्यटन की शुरुवात की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज