राष्ट्रिय

भारत के लिए खास, चंद्रयान-3 चांद के पास, शाम 6:04 पर लैंडिंग,साउथ अफ्रीका में पीएम मोदी,इसरो के साथ वर्चुअल जुड़ेंगे, देखेंगे

एजेंसी: दुनिया के साथ-साथ भारत के लिए खास दिन है आज! पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत का चंद्रयान 3 बुधवार की संध्या 6:04 पर लैंड करेगा। पूरे देश में खुशी और उत्सुकता का माहौल है। अभियान की सफलता के लिए जगह-जगह हवन पूजा पाठ रुद्राभिषेक जारी है। लोग सफलता के लिए कामना कर रहे हैं। कई जगह पर और स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण इसरो के द्वारा दिखाया जाएगा। जिसे देखने के लिए बच्चों में भी काफी उत्साह है। इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सबमिट के लिए अफ्रीका में है और वे इसरो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे। भारत आज इतिहास रचने वाला है।

खबर है कि चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री इसरो को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर इसरो ने कहा है कि चंद्रयान निर्धारित समय 6:04 पर ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। उसकी सफलता से लैंडिंग के लिए आश्वस्त हैं। समय भी अनुकूल है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!