Earthquake Shocks:- नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलाॅजी के अनुसार आज (मंगलवार) बंगाल की खाड़ी में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके सुबह 5:32 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 8.55 डिग्री उत्तर अक्षांश और 90.93 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। ये झटके जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे उठे। भूकंपीय घटना की जानकारी देते हुए, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
An Earthquake of Magnitude 4.2 strikes Bay of Bengal at 05:32 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/05W31CfceH