---Advertisement---

लड़के के सामने निर्वस्त्र हो गया बैंक मैनेजर, कमरा बंद कर लड़के को भी किया अर्धनग्न, यौन शोषण का प्रयास, गिरफ्तार

On: November 7, 2023 7:29 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मनिका (लातेहार):- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) में कार्यरत एक फील्ड मैनेजर पर एक नाबालिग आदिवासी लड़के के साथ यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित लड़का बैंक में निकासी फाॅर्म लेने गया था। लड़के ने बताया कि वह फाॅर्म लेने के बाद अपने घर जा रहा था। तभी बैंक के फील्ड मैनेजर ने लड़के को रोकते हुए कहा कि उससे कुछ काम है, मेरे साथ चलो।

मैनेजर लड़के को कमरे में ले गया

फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला लड़के को अपने साथ कमरे में ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पीड़ित लड़के ने बताया कि मैनेजर निर्वस्त्र हो गया और उसको भी अर्धनग्न कर दिया इसके बाद उसके साथ घिनौनी हरकतें करने लगा। पीड़ित लड़का वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी अपने दोस्तों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए।

मैनेजर गिरफ्तार

भीड़ के गुस्से को देखते हुए मैनेजर रौनक शुक्ला दौड़कर शाखा प्रबंधक के कार्यालय में छुप गया। हंगामा होते देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को दी, इसके पास थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार बैंक में पहुंचे और शाखा प्रबंधक के कार्यालय में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपित फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन