---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.गंगाधर पांडा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर, श्रद्धांजलि सभा

On: September 17, 2024 8:43 AM
---Advertisement---

शिक्षा के वास्विकता उद्देश्यों को संपोषित व सुदृढ़ता से क्रियान्वित करते थे डॉ. गंगाधर पांडा : नागेंद्र सिंह

जमशेदपुर: प्रो. डॉ. गंगाधर पांडा केवल एक प्रखर शिक्षाविद् ही नहीं थे उनके परिचय की गहराई वास्तव में इससे कई गुणा अधिक है। विद्यार्थियों के लिए आदर्श, साथी कर्मियों के लिए आदरपात्र और समाज के लिए एक कुशल मार्गदर्शक की भूमिका में प्रो. पांडा का जीवन अपनी संपूर्णता के साथ समाप्त हुआ है। ये उदगार नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने व्यक्त किये। वह प्रो. पांडा के निधन पर यूनिवर्सिटी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षाजगत के प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी प्रो. गंगाधर पांडा उन लोगों में से एक थे जिन्हें अपने जीवन में यह अवसर मिल पाता है कि उन्होंने अपने व्यवहारिक जीवन के शुरुआती दिनों में जिन लक्ष्यों की पूर्ति का स्वप्न देखा हो अपने जीवन के अंतिम दिनों में उस स्वप्न को वास्तविकता के धरातल पर उतार सकने के संतोष के साथ अपने जीवन से विदा लिया हो। प्रो. पांडा को एक ऐसा ही जीवन प्राप्त हुआ है। उनका इस तरह से आकस्मिक हमारे बीच से जाना वास्तव में शिक्षाजगत के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं और विश्वविद्यालय के लिए यह व्यक्तिगत क्षति के समान है क्योंकि प्रो. पांडा अपने जीवन के अंतिम दिनों में हमारे विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा रहे हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात प्रो. पांडा नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर सेवा दे रहे थे। संस्कृत के प्रखर विद्वान, भारतीय संस्कृति और देशज ज्ञान परंपरा के एकीकृत स्त्रोत और शिक्षाजगत के विभिन्न आयामों की गहरी समझ रखने वाले प्रो. गंगाधर पांडा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में शिक्षा के वास्विकता उद्देश्यों को संपोषित और उसे सुदृढ़ता से क्रियान्वित करने वाले व्यक्ति थे।

शिक्षाजगत में प्रो. पांडा का अतुलनीय योगदान

अपने शोधपत्रों, विभिन्न विषयों पर लिखी गई उनकी किताबों, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में दिये गए अपने महत्त्वपूर्ण योगदान और आज की जरूरत के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित अपने नवाचारों और नीतियों के लिए प्रो. गंगाधर पांडा हमेशा हमारे बीच याद किये जाते रहेंगे। सोमवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता, आईटी विभाग के अधिष्ठाता , प्रशासनिक विभाग के अधिष्ठाता, मानविकी और कला संकाय के अधिष्ठाता, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विभिन्न संकायों के संकाय सदस्य, शिक्षकेत्तर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद