---Advertisement---

उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश महतो, आजसू ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

On: August 8, 2025 8:18 AM
---Advertisement---

रांची: आजसू पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख सुदेश महतो का नाम उग्रवादियों की हिटलिस्ट में आने पर उच्चस्तरीय जांच और उनकी सुरक्षा की पुनः समीक्षा की मांग की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि सुदेश महतो की हत्या की साजिश की जानकारी बार-बार सामने आ रही है और वे जल्द ही शीर्ष अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। पार्टी ने राज्य सरकार पर सुदेश महतो की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। साथ ही यह सवाल उठाया है कि बार-बार सुदेश महतो को निशाना बनाने की साजिश के पीछे के कारणों का खुलासा क्यों नहीं हो रहा है।

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और हसन अंसारी ने रांची में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि सुदेश महतो की हत्या की साजिशों की जानकारी बार-बार सामने आने के बावजूद पुलिस वजहों का खुलासा नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मुठभेड़ में मारे गए पीएलएफआई कमांडर मार्टिन केरकेट्टा ने भी महतो को हिटलिस्ट में रखा था और 2023 में उनकी हत्या की योजना बनाई थी। इससे पहले भी एक राजनेता द्वारा 5 करोड़ रुपये की सुपारी देने, 2005 और 2013-14 में बम व हमले की योजनाओं, और संगठन में घुसपैठ जैसे प्रयास हो चुके हैं। नेताओं ने पूर्व में पार्टी के महासचिव तिलेश्वर साहु की हत्या का भी उल्लेख किया और रामचंद्र सहिस की सुरक्षा बहाल करने की मांग की। आजसू ने राज्य सरकार से उच्चस्तरीय जांच और सुदेश महतो की सुरक्षा की समीक्षा की मांग करते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि