---Advertisement---

पटना: एशिया अस्पताल के डायरेक्टर सुरभि राज की अस्पताल में गोली मारकर हत्या

On: March 23, 2025 1:14 AM
---Advertisement---

पटना: बिहार में अपराध का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खबर आ रही है कि पटना के एशिया अस्पताल में डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या अस्पताल के अंदर अज्ञात हत्यारे ने कर दी है।

सूत्रों का कहना है कि दो-तीन हमलावर अस्पताल में घुसे और उन्हें गोली मार दी है। उन्हें 6 से 7 गोलियां मारी गई है। बताया जा रहा है की घटना के समय वह अपने चेंबर में बैठी थी। सबूत मिटाने के प्रयास किए गए हैं।

अगमकुआं के थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम में घुसकर सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए फुलवारी शरीफ स्थित एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरभि राज को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम की संचालिका को 5 से 6 गोलियां मारी गई हैं. हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. यह घटना अगमकुआं थानाक्षेत्र के धनुकी मोड़ स्थित एशियन हॉस्पिटल में हुई है.

घटना के बाद पटना पूर्वी के सिटी एसपी डॉक्टर के. रामदास, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा भी बरामद किया है. पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ करने में जुटी है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में आज कर्मचारियों की ट्रेनिंग थी. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद कर्मचारियों की मीटिंग होने वाली थी.

दीपक ने कहा, “मीटिंग को लेकर जब उन लोगों ने डायरेक्टर का चेंबर खोला तो अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज खून से लतपथ फर्श पर गिरी पड़ी थीं.” किस कारण से नर्सिंग होम की डायरेक्टर की हत्या की गई? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. मौके पर मौजूद पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा ने हत्या की पुष्टि करते हुए जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया

जमशेदपुर की जनता के साथ छल,शिलान्यास,बजट मिला,लेकिन डिमना आईएसबीटी अब तक नहीं : सौरभ विष्णु