---Advertisement---

UP: सनसनीखेज कांड, भाजपा नेता ने पत्नी और बच्चों को मारी गोली, बच्चों की मौत, पत्नी गंभीर

On: March 23, 2025 1:25 AM
---Advertisement---

पत्नी के चरित्र पर था संदेह!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना गंगोह से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां एक भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। जिसमें मौके पर ही तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था।

बताया जाता है कि योगेश रोहिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला कार्य कारिणी के सदस्य हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने बताया कि योगेश रोहिला नामक एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद ही पुलिस को फोन करके अपने तीन बच्चों और पत्नी को गोली मारने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची, तो अभियुक्त ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी अस्पताल में है।उन्होंने बताया कि अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वारदात के समय गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग और योगेश के चाचा मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए कहा कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है।

हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर