---Advertisement---

पीएम आवास भवनाथपुर प्रखंड समन्वयक मो० सेराज अंसारी हत्या के खिलाफ 17 से 20 तक सांकेतिक हड़ताल

On: July 16, 2023 2:53 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भवनाथपुर के प्रखंड समन्वयक मो. सेराज अंसारी की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में पी एम आवास योजना से जुड़े कर्मियों के संगठन राज्य आवास कर्मी संघ ने 17 से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया। इस सांकेतिक हड़ताल में पूर्वी सिंहभूम जिले सहित पूरे प्रदेश भर के सदस्य शामिल होंगे।

इस आशय की जानकारी जिले के सदस्यों सुमन मिश्रा, जितेश कुमार सिंह और चंदन कुमार झा सहित अन्य ने लिखित रूप से दे दी है। हड़ताल के कारण जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक और लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर काम नहीं करेंगे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों के अध्यक्ष व सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि आवास कर्मियों के भविष्य की सुरक्षा हेतु ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से छह माह पूर्व संचिका में हेल्थ इंश्योरेंस एवं इपीएफ की स्वीकृति मिलने के बावजूद अब तक विभाग ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा है कि आज यदि आवास कर्मियों को हेल्थ इंश्योरेंस एवं इपीएफ की सुविधा होती तो सेराज अंसारी के परिवार को इसका लाभ मिल जाता। परंतु ऐसा नहीं होने के कारण संघ ने तीन दिन के लिए हड़ताल करने और इस अवधि में जिला मुख्यालय में धरना पर रहने का निर्देश दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

लोहरदगा: पति और बच्चों के साथ खेत में काम कर रही महिला को हाथी ने रौंदा,मौत,दहशत में लोग

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन