बालूमाथ : टोरी-शिवपुर रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन परिचालन को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही खबरें महज एक अफवाह हैं। यह माननीय चतरा सांसद कालीचरण सिंह की बेदाग छवि को धूमिल करने की विपक्षियों की एक सोची-समझी साजिश है। उक्त बातें जिला सांसद् प्रतिनिधि (परिवहन)दीपक यादव ने एक प्रेस बयान जारी कर कही।
सांसद ने 100 दिन का कोई वादा नहीं किया था
जिला सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि माननीय सांसद कालीचरण सिंह ने चुनाव के समय टोरी-शिवपुर लाइन पर पैसेंजर ट्रेन सेवा बहाल कराने और टोरी फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण को अपनी मुख्य प्राथमिकताओं में जरूर शामिल किया था। लेकिन, उन्होंने
कभी भी यह नहीं कहा था कि चुनाव जीतने के ठीक 100 दिनों के भीतर पैसेंजर ट्रेन शुरू हो जाएगी। इस तरह की भ्रामक बातें फैलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
रेलवे डीआरएम से वार्ता संपन्न, जल्द शुरू होगी सेवा
दीपक ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि सांसद महोदय क्षेत्र के विकास और पैसेंजर ट्रेन परिचालन को लेकर बेहद गंभीर हैं। इस सिलसिले में उन्होंने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से उच्च स्तरीय वार्ता भी की है। पैसेंजर ट्रेन सेवा को जल्द से जल्द और सुरक्षित तरीके से शुरू करने के लिए टोरी-शिवपुर रेल खंड पर स्थित विभिन्न स्टेशनों का विस्तारीकरण का काम तेज गति से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में क्षेत्र की जनता को पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिलना तय है।
जनता के बीच रहने वाले सांसद हैं कालीचरण सिंह विपक्ष पर निशाना साधते हुए दीपक यादव ने कहा कि कालीचरण सिंह चतरा लोकसभा क्षेत्र के इतिहास में अब तक के सबसे सक्रिय और जनता के बीच रहने वाले सांसद हैं। वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और स्थानीय जनता की हर छोटी-बड़ी ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। टोरी फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर भी वे लगातार प्रयासरत हैं।














