---Advertisement---

तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने डायरिया से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया

On: September 18, 2024 6:05 AM
---Advertisement---

Bundu: तमाड़ के लोधमा गांव में दुर्जो महतो की मां बैशाखी देवी, मंगल मछुआ और उनकी पत्नि का हाल ही में डायरिया के प्रकोप से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से गहरा दुःख और संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।


विधायक जी ने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि डायरिया के रोकथाम और उपचार के लिए सभी आवश्यक कदम जल्द से जल्द उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी बीमारी से बचा जा सके।
विधायक जी ने कहा, “यह घटना अत्यंत दुःखद है। हम सभी को मिलकर इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी, और मैं व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित करूंगा कि इस प्रकार की घटना फिर से न हो।”


विधायक जी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की और प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं को तेज़ी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, ताकि डायरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके।

वहीं वह तोड़ांग मेला में आयोजित फुटबॉल खेल मेले में विधायक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रीय युवाओं में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ाना था।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मुखिया अनिल मुंडा, मुखिया प्रतिनिधी हीरा मुंडा, प्रदीप मुंडा, विधायक प्रतिनिधी ऋषिकेश महतो, मालिन महतो, मुरली सेठ, पूर्व मुखिया अमर सिंह मुंडा,शिक्षक बलराम सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान सिकंदर मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, कालीपोदो मुंडा, जगदीश महतो, पुरनी देवी, अमजत अंसारी, उमेश महतो, रंजन मुंडा, रंजित सेठ और कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now