{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:खून के रिश्ते उस वक्त पूरी तरह तार-तार हो गए, जब अंधविश्वास और तांत्रिक जाल में फंसे एक शख्स ने अपनी ही दो बहनों को मौत की नींद सुला दिया। मामला धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत स्थित बाबईदा गांव का है, जहां घटित एक खौफनाक मंजर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
अमूमन बहनें भाइयों की लंबी उम्र और सलामती के लिए दुआएं मांगती हैं, लेकिन यहां भाई के ही सिर पर तंत्र-मंत्र का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी बड़ी बहनों को ही बलि का बकरा बना डाला।
रातभर चला ‘तंत्र-मंत्र’ का दौर, सुबह बिछ गईं दो लाशें
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी स्वरूप टुडू के घर पर बीती रात एक खास तांत्रिक अनुष्ठान की तैयारी की गई थी। इसके लिए बाकायदा एक ओझा-गुनी को घर बुलाया गया था। स्वरूप ने अपनी दो बड़ी बहनों—50 साल की लक्ष्मी मुंडी और 52 साल की दुलारी सोरेन को यह कहकर घर बुलाया कि पूजा-पाठ में उनका शामिल होना जरूरी है। बहनें भाई के बुलावे पर बिना किसी शक के उसके घर पहुंच गईं।
रातभर अगरबत्तियों के धुएं और मंत्रोच्चार के बीच पूजा चलती रही। दोनों बहनों को जरा भी भनक नहीं थी कि उनके अपने भाई के दिमाग में क्या खूनी खेल चल रहा है। जैसे ही अनुष्ठान खत्म हुआ और दोनों बहनें थक-हारकर गहरी नींद में सो गईं, स्वरूप का असली रूप सामने आया। उसने चुपचाप कुल्हाड़ी उठाई और सोते हुए दोनों बहनों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी जान ले ली।
‘मैंने बहनों को मार डाला…’ थाने पहुंचा तो सन्न रह गई पुलिस
कत्ल की इस वारदात के बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। आरोपी न तो अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल भागा और न ही उसने सबूत मिटाने की कोशिश की। वह सीधे धालभूमगढ़ थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों के सामने खड़े होकर जो कबूला, उसे सुनकर ड्यूटी पर मौजूद जवानों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उसने साफ कहा कि उसने अपनी दोनों बहनों को कुल्हाड़ी से काट दिया है और वह आत्मसमर्पण करने आया है।
ओझा की भूमिका पर गहराया शक, जांच में जुटी खाकी
आरोपी के सरेंडर करते ही थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा तुरंत पुलिस बल के साथ बाबईदा गांव पहुंचे। वहां का नजारा बेहद भयावह था। पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
अब पुलिस की जांच की सुई उस ओझा-गुनी पर टिकी है, जो रात को अनुष्ठान कराने आया था। क्या ओझा ने ही इस कत्ल की पटकथा लिखी थी? क्या बलि या किसी तांत्रिक वहम के तहत बहनों को निशाना बनाया गया? या फिर इस खौफनाक वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश और तीसरा किरदार भी शामिल है? पुलिस फिलहाल इन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।





